स्पष्ट एक्सप्रेस 06 मार्च 2026

____________________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 01
____________________________________________________
खबर 02
____________________________________________________
खबर 03
पशु कल्याण बोर्ड सवालों के घेरे में, 23 करोड़ 74लाख के बावजूद बेघर हैं निराश्रित गौवंश। 
____________________________________________________
खबर 05
____________________________________________________
खबर 06
____________________________________________________
खबर 07
____________________________________________________
खबर 08

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूर्व योग के रंग में रंगा परमार्थ निकेतन, अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों में जुटा परमार्थ निकेतन

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 05 मार्च 2026: देवभूमि उत्तराखण्ड, हिमालय की पावन गोद में स्थित परमार्थ निकेतन इन दिनों योग, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा के अद्भुत रंगों से सराबोर है। विश्व विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के आरम्भ से पूर्व ही यहाँ का वातावरण योगमय हो उठा है। दुनिया के विभिन्न देशों से आये योग साधक और आध्यात्मिक जिज्ञासु माँ गंगा के पावन तट पर योग, ध्यान, प्राणायाम, सत्संग और दिव्य गंगा आरती में भाग लेकर एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।
          प्रातःकाल उगते हुए सूर्य की स्वर्णिम किरणों के बीच परमार्थ गंगा तट पर साधक जब योग और ध्यान का अभ्यास करते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है मानो सम्पूर्ण प्रकृति ही योगमय हो गयी हो। गंगा जी की कलकल धारा, हिमालय की शांत छाया इस साधना को और भी दिव्यता प्रदान करता है।
          विश्व के विभिन्न देशों, अमेरिका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, इटली सहित एशिया के अनेक देशों से आये योग साधक यहांं भारतीय योग परम्परा की गहराई और उसकी आध्यात्मिकता को अनुभव करते हैं। अनेक साधकों का अनुभव है कि ऋषिकेश में गंगा तट पर योग करना उनके लिए जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव है, जहाँ वह केवल शरीर का अभ्यास नहीं बल्कि आत्मा की शांति और संतुलन को भी महसूस करते हैं।
संध्या के समय स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में परमार्थ गंगा तट पर होने वाली दिव्य गंगा आरती इस आध्यात्मिक अनुभव को दिव्यता प्रदान करती है और साधकों को भाव-विभोर कर देती है।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधि नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और सामंजस्यपूर्ण बनाने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि योग हमें अपने भीतर झाँकने की प्रेरणा देता है। जब हम योग के माध्यम से स्वयं से जुड़ते हैं, तब हम सम्पूर्ण सृष्टि से भी जुड़ जाते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव इसी वैश्विक एकता और आंतरिक शांति का संदेश देने का एक दिव्य अवसर है।
          उन्होंने यह भी कहा कि परमार्थ निकेतन सदैव से ही विश्व के सभी साधकों और आध्यात्मिक जिज्ञासुओं का खुले हृदय से स्वागत करता आया है। योग का संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश है, जहाँ सम्पूर्ण विश्व एक परिवार के रूप में जुड़ता है। यही भाव इस महोत्सव के माध्यम से विश्वभर में प्रसारित किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए आश्रम में तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं। विश्व के प्रमुख योगाचार्य, आध्यात्मिक मार्गदर्शक और योग साधक इस महोत्सव में सहभाग करने के लिए पहुंच रहे हैं। यह महोत्सव योग, ध्यान, आयुर्वेद, आध्यात्मिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व को भारतीय योग परम्परा की गहराई का अनुभव कराएगा।
          परमार्थ निकेतन का यह पावन परिसर एक बार फिर विश्व को योग, शांति और एकता का संदेश देने के लिए तैयार है। गंगा तट पर योग के रंगों में रंगी यह आध्यात्मिक भूमि सम्पूर्ण विश्व को आमंत्रित कर रही है, आइए, योग के माध्यम से स्वयं से जुड़ें, प्रकृति से जुड़ें और सम्पूर्ण मानवता के साथ एकात्मता का अनुभव करें।
____________________________________________________
खबर 09

कंबल से मुंह दबाकर पत्नी को मार डाला, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर अभियुक्त खुश नहीं था। 
कम दहेज लाने को लेकर अभियुक्त तथा उसके परिजनों द्वारा मृतका को प्रताड़ित किया जा रहा था।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 05 मार्च 2026: थाना नेहरू कॉलोनी पर सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी बहन कहकशा आलम की 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर सी-37 थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून से शादी हुई थी।
शादी के बाद से ही उसके पति व अन्य परिजनों द्वारा उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बीते रोज 04 मार्च को उसके ससुराल वालों द्वारा उनकी बहन को इंद्रेश हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया।
          उनकी बहन के पति शहवाज मालिक व उसके परिवार ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी है। प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया, चूंकि मृतका के विवाह को मात्र 04 माह ही हुए थे, जिस पर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट द्वारा मृतका कहकशा का पंचायतनामा भरा गया। अभियोग की विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी मसूरी के सुपुर्द की गई।
          घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम का गठन किया गया। ग़ठित टीम द्वारा आज 05 मार्च 2026 को मृतक महिला के पति अभियुक्त शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर सी-37, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, को गिरफ्तार किया गया।
          पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसका विवाह उसकी मर्जी के विरुद्ध उसके घरवालों द्वारा मृतका से कराया गया था, जो कम पड़ी लिखी थी, पर घरवालों की इज्जत के लिए अभियुक्त ने उससे शादी कर ली थी। परंतु शादी में कम दहेज लाने के कारण शादी के बाद उसका तथा उसके घरवालों का उसकी पत्नी के प्रति व्यवहार बदल गया था।
          करीब 01 सप्ताह पहले अभियुक्त ने कहकशा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, अभियुक्त की योजना थी कि कहकशा को मारने के बाद वह दूसरी जगह किसी पढ़ी-लिखी महिला से शादी कर लेगा, जहाँ से उसे अच्छा दहेज भी मिल जाएगा। इस बीच कहकशा की तबीयत खराब होने पर अभियुक्त उसे इलाज के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल ले गया, जहाँ से उसका उपचार चला रहा था।
अपनी योजना के मुताबिक अभियुक्त ने 03 मार्च को अपने घर मे कहकशा को नींद आने के बाद मौका देखकर कम्बल से उसका मुँह दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद अभियुक्त ने अपने घरवालों को घटना के संबंध में बताते हुए कहकशा को महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर गया, जहाँ पर डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया था।
          अभियुक्त द्वारा कहकशा के परिजनों को भी उसकी हालत गंभीर होने तथा उसे इलाज के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल जाने की बात बताई गई थी। अभियुक्त की योजना थी कि कहकशा के परिजनों व अन्य सभी को वह बीमारी के कारण उसकी मृत्यु होने का विश्वास दिला देगा, पर मृतक महिला के संबंध में इंद्रेश अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना देने पर अभियुक्त घबरा गया और मौके से फरार हो गया।
शाहबाज आलम पुत्र मौ. यामीन निवासी सी-36 रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, मूल निवासी ग्राम दिनौड़ा, थाना सोती की नांगल, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 29 वर्ष।
____________________________________________________
खबर 10

ग्राम प्रधान के घर में गुलदार की धमक, कुत्ते को बनाया निवाला

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 05 मार्च 2026: बुधवार रात्रि  बड़कोट रेंज से सटे चकजोगीवाला में ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल के घर में घुस आए गुलदार ने वहां पालतू कुत्ते को निवाला बना दिया। सुबह जब घर के लोग उठे तो कुत्ते का अधखाया शरीर आंगन में पड़ा था।
जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी । घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
          बता दें कि देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज और राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे मशरूम फैक्ट्री मार्ग व आसपास क्षेत्र में काफी समय से गुलदार की आवाजाही बनी हुई है। वह आए दिन पालतू मवेशियों को निवाला बना रहा है, जिससे लोग दहशत में है। गुलदार की कई वीडियो आबादी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक इनकी संख्या काफी अधिक बढ़ गयी है। जो कि रोजाना पालतू मवेशियों को शिकार बना रहे है। इससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।
____________________________________________________
खबर 11

07 मार्च को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में फ्रेंडली फुटबॉल मैच 

____________________________________________________

_______
_____________________________________________


Post a Comment

0 Comments