____________________________________________________
खबर 01
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 02
____________________________________________________
खबर 02
____________________________________________________
खबर 03
आमजन हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
देहरादून, 28 फरवरी 2026 : आज 28 फरवरी 2026 को जिला पंचायत की सामान्य बैठक श्रीमती सुखविन्दर कौर मा. अध्यक्ष जिला पंचायत, देहरादून की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा जनपद देहरादून के अन्तर्गत विभिन्न में संचालित आमजन हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद जिला स्तरीय अधिकारीगणों से उक्त योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।
बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, विद्युत विभाग (विकासखण्ड डोईवाला छोड़कर), वन विभाग (देहरादून वन प्रभाग को छोड़कर) के सक्षम जिला स्तरीय अधिकारियों के प्रतिभाग न करने की स्थिति में मा. अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों द्वारा रोष प्रकट किया गया। जिला पंचायत बैठक में अभिषेक सिंह मा. उपाध्यक्ष जिला पंचायत, देहरादून द्वारा प्रस्ताव किया गया कि जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में मृत पशु शव निस्तारण हेतु जिला पंचायत के स्थान पर ग्राम पंचायत को अधिकृत किया जाए एवं एक अन्य प्रस्ताव दिया गया कि भविष्य में बैठक की कार्यवाही अधिकारीगणों को बैठक होने के एक महीने भीतर प्रेषित कर दी जाएगी, जिससे अधिकारी आगामी बैठक में मा. सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रशनों / प्रकरणों पर अपने जवाब ससमय प्रेषित कर सकें। जिन प्रस्तावों को सभी सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया।
उक्त बैठक में जिला पंचायत द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु ₹598935733 ( उनसठ करोड़ उन्नबे लाख पैंतीस हजार सात सौ तैंतीस रूपये) का बजट अनुमोदित किया गया।
बैठक में प्रीतम सिंह विधायक चकराता, उमेश शर्मा (काऊ) विधायक रायपुर, बृजभुषण गैरौला विधायक डोईवाला उपस्थित रहे। साथ ही संजय किशोर, श्याम सिंह चौहान, प्रवीन रावत, बीर सिंह, श्रीमती खुशबु गुरूंग, दिव्या बेलवाल, सुरेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती रश्मि मियां आदि 27 जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
खबर 04
नेपालीफार्म, 28 फरवरी 2026: नेपाली फार्म स्थित साढ़े तीन बीघा जमीन पर लगे फलदार वृक्षों पर आरी चलने की खबर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 आम, 2 जामुन, 1 कटहल एवं नींबू, अमरूद आदि फलदार वृक्ष काटे गए हैं।
ऋषिकेश रेंज अधिकारी जीएस धमांदा द्वारा फोन ना उठाए जाने के करण वन विभाग को इस संबंध में जानकारी होने की पुष्टि की जानकारी नहीं हो पाई है।
____________________________________________________
खबर 07
____________________________________________________
खबर 08
____________________________________________________
खबर 09
लोक भवन में आयोजित वसंतोत्सव-2026 में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, कल पुरस्कार वितरण के साथ होगा समापन
देहरादून, 28 फरवरी 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को लोक भवन में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित वसंतोत्सव-2026 के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। कुमाऊँनी लोकनृत्य ‘चांचरी’, जौनसारी लोकनृत्य ‘हारूल’, गढ़वाली लोकनृत्य ‘बाजूबंद’, थारू लोकनृत्य तथा कुमाऊँनी होली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान अनंत गोपाल संगीत मंच समिति देहरादून ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और उत्साहपूर्ण प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और विविधता का सुंदर प्रदर्शन हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत, अपर सचिव राज्यपाल श्रीमती रीना जोशी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, निदेशक उद्यान एसएल सेमवाल, नरेन्द्र कुमार यादव मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनके सिंह ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक, भुपेश नेगी, रिचा प्रसाद, हासिब अंसारी, रुमा सुरियाल, रामनारायण सिंह, चंद्र मोहन, प्रतीक आदि मौजूद थे।
____________________________________________________
खबर 10
फरार हत्यारोपी पप्पू साहनी गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था आपसी विवाद
ऋषिकेश, 28 फरवरी 2026: पैसों के लेन-देन को लेकर हुए आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पप्पू साहनी ने बबलू को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। बबलू के भाई द्वारा की गई नामजद तहरीर पर रानीपोखरी पुलिस ने पप्पू साहनी को आज सातवें दिन गिरफ्तार किया।
घटना का खुलासा करते हुए प्रेस वार्ता के माध्यम से पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने बताया कि
26 फरवरी को थाना रानीपोखरी को सूचना मिली कि नीम करौली मन्दिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चित अवस्था में पड़े व्यक्ति को जौलीग्रान्ट अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान 27 फरवरी को मृतक के भाई प्रमोद ने बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर बहराईच उत्तर प्रदेश के रुप में की। पहचान होने के बाद मृतक पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह मृतक के भाई प्रमोद पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर बहराईच उत्तर प्रदेश ने पप्पू साहनी पुत्र रामशरण निवासी वार्ड न. 7 बांक बैंक बेगूसराय शहर बिहार द्वारा उसके भाई बबलू की हत्या करने की नामजद तहरीर रानीपोखरी थाने में दी।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त पप्पू साहनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम ने आज फरार चल रहे हत्यारोपी पप्पू साहनी पुत्र रामशरण निवासी वार्ड न. 7 बांक बैंक बेगूसराय शहर बिहार को भूईया मन्दिर थानों रोड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार पप्पू साहनी ने बताया कि वह और बबलू धारकोट क्षेत्र में एक साथ मजदूरी का काम करते थे। बबलू मिस्त्री का काम करता था। 22 फरवरी की रात्रि को पैसों के लेन-देन को लेकर हम दोनों में विवाद हो गया। जिससे मैने बबलू के सिर पर हथोड़े से वार कर दिया। जिससे बबलू बेहोश होकर नीचे गिर गया। जब उसके शरीर में कोई हरकत नहीं कि तो वह घबरा गया। अगले दिन सुबह मृतक बबलू के ऊपर कम्बल डालकर मै कमरे में बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गया व पुलिस से बचने के लिए लगातार इधर-उधर छिप रहा था।
पुलिस टीम में उनि हरीश सती, वरिष्ठ उनि मनवर सिंह नेगी थाना रायवाला, अपर उनि विजेन्द्र सिंह, उनि राजकुमार कोतवाली ऋषिकेश, कांस्टेबल मनोज कुमार व शशिकान्त शामिल थे।
____________________________________________________
खबर 11
____________________________________________________
खबर 12
खबर 13


0 Comments