____________________________________________________
___________________________________________________
______________________________खबर03
गणतंत्र दिवस की 77वी वर्ष गांठ पर राईका गरगोली व राप्रावि व्यासी में नन्हें बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
बेतालघाट 26 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस की 77वी वर्ष गांठ के पावन पर्व पर बेतालघाट विकासखंड के राईका गरगोली व राप्रावि व्यासी में छोटे छोटे बच्चों के द्वारा आयोजित रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री पीसी गोरखा रहे।
आयोजक विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि पीसी गोरखा का शाल ओढ़ा कर सम्मान किया गया। पीसी गोरखा ने अपने उद्बोधन में बच्चों को आश्वस्त किया कि ये समय महत्वपूर्ण है हमें सभी गंदे आचरण का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आगामी माह में आप सभी के परीक्षा सर पर हैं। आपको अभी मोबाइल फोन से दूर रहने की जरूरत है जिससे आप लोगों का ध्यान विचलित ना हो और आपके लक्ष्य प्राप्ति में कोई बाधा ना आए और आप सभी का भविष्य उज्वल हो। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी आपके विद्यालय का नाम बेतालघाट ब्लॉक में हमेशा की तरह इस वर्ष भी अव्वल रहे।
इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही साइकिल परियोजना व कलमा नेहरू परियोजना के तहत चयनित बच्चों को चैक वितरित किए गए। और विद्यालय परिवार के माध्यम से मुख्य अतिथि व पूर्व दर्जाधारी का पूर्व में किए गए कार्यों के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर मौजूद सभी ग्रामवासियों को कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना चल रही हैं, जिनका उद्देश्य लोगों का विकास करना है।
नव-निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्या व प्रधान व्यासी विमला आर्या व प्रधान सिलटोना राजेंद्र कुमार को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मौजूद प्रधानाचार्य गरजोली मनीष कुमार मिश्रा, प्रधाना अध्यापक व्यासी दीपक कुमार, तनुजा फर्त्याल, एसके जायल, मुकुल भट्ट, डॉ. संजय लाल शाह, माया बोहरा, जीवती, भावना पांडे, वीके यादव, भगवती गारजोला, त्रिवेंद्र बधानी, अ. राजेंद्र कुमार, प्रभा देवी, अनोप सिंह, देव किशन, चंदन सिंह, विजेंद्र पाल, बची राम, शांति देवी आदि लोग मौजूद रहे।
____________________________________________________
____________________________________________________


0 Comments