______________________________________________
खबर01
खबर07
ऋषिकेश के माननीय संत समाज के अति विशिष्ट संतो व महामंडलेश्वरों को आश्रम जाकर बांधी गई राखी
आईडीपीएल (गीतनगर), 10 अगस्त 2025: प्रजापिता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ऋषिकेश सेंटर की प्रमुख संचालिका बी0के0 आरती दीदी के मार्गदर्शन में शुरु हुए राखी बांधने के कार्यक्रम मे 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन विशेष रूप से ऋषिकेश के माननीय संत समाज के अति विशिष्ट संतो व महामंडलेश्वरों को उनके आश्रम में जाकर दीदी जी द्वारा राखी बांधी गई।
जिसमे मुख्यतः महामंडलेश्वर स्वामी योगी कर्णपाल गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर माता संतोष भारती जी, महामंडलेश्वर स्वामी विजयानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गणेश दास जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अभिषेक चैतन्य गिरी जी महाराज, महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज, सोमेश्वर मंदिर गंगानगर महंत रवि प्रपन्नाचार्य शास्त्री जी (तुलसी मानस मंदिर), महंत परमानंद दास जी (मधुबन आश्रम), महंत नित्य गोपाल दास जी महाराज (प्राचीन हनुमान मंदिर राम झूला), महंत मनोज द्विवेदी जी (शत्रुघ्न मंदिर राम झूला), महंत स्वामी रघुवीर गिरी जी महाराज (प्राचीन सिद्ध पीठ श्री वीरभद्र महादेव मंदिर), महंत स्वामी कृष्ण पुरी जी महाराज (चंद्रेश्वर महादेव मंदिर)।
अपने संकल्पो पर दृढ़ रहने के लिये व परमात्मा से शक्ति प्राप्त करने के लिए ऋषिकेश सेन्टर द्वारा 7 दिवसीय विशेष निशुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर 10 अगस्त से गीता नगर गली नं 2 मे आयोजित किया जा रहा है जिसका समय सुबह 7 से 8 व शाम 5 से 6 बजे रहेगा। अपनी सविधानुसार राजयोग शिविर मे आकर मेडिटेशन का लाभ उठाये।
दीदी जी के साथ अन्य ब्रह्मकुमारी बहने व भाई इस कार्य में सहयोगी बन रहे हैं।
______________________________________________
सियार ने झपट्टा मारकर 12 वर्षीय लड़की को किया जख्मी, दो अन्य पर भी झपटा, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
नेपालीफॉर्म, 11 अगस्त 2025: नेपालीफार्म के समीप उगते होटल के पीछे लेन नं 2 में 12 वर्षीय लड़की को शाम 7 बजे करीब एक जंगली जानवर (सियार) ने झपट्टा मारकर जख्मी कर दिया।
सोमवार सायं 12 वर्षीय अक्षरा पंवार, पिता बलदेव सिंह पंवार समीप ही अपनी सहेली के घर उसे अपने घर बुलाने जा रही थी कि अचानक एक जंगली जानवर सियार ने उस पर हमला कर दिया। जिससे लड़की अक्षरा घायल हो गई। सियार ने लड़की के हाथ और पैर पर झपट्टा मारकर खून निकाल दिया। पास से गुजर रहे व्यक्ति ने डंडे से जंगली जानवर को भगाया।
वैसे तो कुत्ते की तरह दिखाई देने वाला वह जंगली जानवर आए दिन शाम को गली में यहां-वहां दिखाई देता रहता है। लेकिन आज वह तीन लोगों पर झपटा। गुड्डी देवी ने अपने वार्ड 10 की नवनिर्मित वार्ड मेंबर लक्ष्मी राणा को फोन पर इसकी सूचना दी। लगभग 09 बजे करीब नवनिर्मित वार्ड मेंबर और नवनिर्मित प्रधान प्रतिनिधि आशीष बिष्ट लेन नं 2 में पहुंचे और जख्मी लड़की का हाल जाना।
प्रधान प्रतिनिधि आशीष बिष्ट ने मौके से वन विभाग ऋषिकेश के बीट कर्मी को सूचित किया और पिंजरा लगाने की बात कही। इसके अलावा आशीष बिष्ट ने मौके पर झाड़ियों का कटान करवाने और लाइट लगवाने की जरूरत महसूस की।
______________________________________________
खबर09
साईं सृजन पटल ने 'लेखक श्री सम्मान' से रचनाकारों को सम्मानित कर समाज की साहित्यिक धरोहर को बढ़ाया
डोईवाला, 11 अगस्त 2025: साईं सृजन पटल का प्रथम स्थापना दिवस जोगीवाला में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मानित किया गया और साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति पटल की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
समारोह की शुरुआत पटल के संयोजक, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. के.एल. तलवाड़ के उद्घाटन भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने साईं सृजन पटल के उद्देश्यों और इसकी साहित्यिक समृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा, "साहित्य और लेखन के माध्यम से समाज को जागरूक और प्रेरित किया जा सकता है। साईं सृजन पटल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।"
इस अवसर पर पटल के मासिक पत्रिका के उप संपादक अंकित तिवारी ने भी अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने कहा, "साईं सृजन पटल ने हमेशा लेखन के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की है। यह मंच हमें अपनी संस्कृति और धरोहर को प्रस्तुत करने का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है।"
सम्मानित रचनाकारों में केशर सिंह ऐर, भारती आनन्द, डॉ. अनूप वी. कठैत और मनीष कुमार शामिल थे, जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया और साहित्य में अपनी छाप छोड़ी। इन रचनाकारों को 'लेखक श्री सम्मान' से नवाजा गया।
समारोह में पटल के उप संपादक अंकित तिवारी, सह संपादक अमन तलवाड़ और डिजाइनर हर्ष मोहन डबराल को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, पटल के सलाहकार मंडल के सदस्य, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एस.डी. जोशी और सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार को भी सम्मानित किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में नीलम तलवाड़, मिस उत्तराखंड 2025 की फर्स्ट रनरअप वैष्णवी लोहनी, अभिनेत्री अंशिका और इंसाइडी मीडिया के सीईओ अक्षत सहित अन्य प्रमुख उपस्थित थे।
साईं सृजन पटल के इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि यह मंच सिर्फ लेखन और साहित्यिक प्रयासों में ही नहीं, बल्कि समाज के विकास और सांस्कृतिक समृद्धि में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस सम्मान समारोह ने साहित्य और संस्कृति के प्रति साईं सृजन पटल के समर्पण को उजागर किया और यह दिखाया कि पटल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
______________________________________________
खबर10
सौंगनदी की बाढ़ से 33 केवी लाइन बही, कई क्षेत्रों की बिजली हुई गुल
रायवाला, 11 अगस्त 2025: सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उफनाती सौंग नदी में आई बाढ़ की चपेट में आने से ऊर्जा निगम की 33 केवी लाइन का एक विद्युत पोल और लगभग 400 मीटर केबल बह गई। इसके साथ ही आसपास के कई पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए।
इससे वीरभद्र पॉवर सप्लाई केंद्र से रायवाला सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली बाधित होने से सैन्य छावनी, प्रतीतनगर, रायवाला, खांड गांव और गौहरीमाफी ग्राम पंचायत सहित कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया।
ऊर्जा निगम के एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि बाढ़ से विद्युत लाइन को भारी नुकसान हुआ है। आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है और मंगलवार दोपहर तक बिजली बहाल होने की संभावना है।
______________________________________________
खबर11
विगत वर्ष चीला रेंज में हुए सड़क हादसे को याद कर " एक पेड माँ के नाम " रोपित कर दी श्रद्धांजलि
रायवाला, 11 अगस्त 2025: विगत वर्ष चीला रेंज में हुए सड़क हादसे को याद कर " एक पेड माँ के नाम " रोपित कर श्रद्धांजलि दी।
पौराणिक देवभूमि सोसाइटी के सदस्यों व वन कर्मियों ने संयुक्त रूप से चौमास हरेला पर्व के अवसर पर मोतीचूर रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व जोहडा वन ब्लॉक में हरियाली पर्यावरण व मानव जाति के साथ - साथ वन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा को देखते हुए मा. मुख्यमंत्री एवं मा. वनमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की ओर से अपील " एक पेड माँ के नाम " एवं विगत वर्ष चीला रेंज टाइगर रिजर्व में ड्यूटी के दौरान असमय हुए सड़क हादसे में चार पाँच वन कर्मी अधिकारी एवं कर्मचारियों की अकस्मात मृत्यु हो गई थी एवं विनसर वन्य जीव अभ्यरण वार्ड लाइफ सेंचुरी अल्मोडा के जंगल में लगी भीषण आग को बुझाते हुए ड्यूटी के दौरान आग में जलकर असमय वन कर्मियों की मृत्यु हो गई थी एवं उत्तराखंड में अलग - अलग गावों में आई भीषण जलप्रलय आपदा में मारे गए लोगों की आत्म शान्ति एवं समस्त शहीदों की स्मृति में पौराणिक देवभूमि सोसाइटी के सदस्यों मातृ शक्ति एवं वन कर्मियो ने विभिन्न प्रकार के " एक वृक्ष माँ के नाम " रोपित कर ऑवला, हरड, बहेडा, आम, अमरूद, बड, अर्जुन, जामुन, नींबू, चीकू, आदि विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार, औषधीय व शोभादार 150 पौधे लगाकार वृहद वृक्षा रोपण का संकल्प लिया। ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे जिससे जन मानस को लाभन्वित किया जा सके।
वन क्षेत्राधिकारी महेश प्रसाद सेमवाल ने पौराणिक देवभूमि सोसाइटी की पर्यावरण को संरक्षित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रयाश करें एवं पौंधों की देख रेख सुरक्षित रखने की भी जिम्मेवारी प्रत्येक व्यक्ति को लेनी चाहिए। इस अवसर पर संस्थापक सुमन धस्माना, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप सिंह नेगी, दिनेश सिंह डुंगरियाल, उप वन क्षेत्राधिकारी धर्मपाल सिंह, वन आरक्षी राकेश विष्ट, विनोद नौटियल, दरव्यान सिंह नेगी, पंचायत सदस्य राजमती पंवार, विमला रावत, शान्ति बिष्ट, ऊषा डबराल, मीरा बिष्ट, सीरा नकोटी, वीना बलूनी, शाकम्भरी रावत, ऊषा गौनियाल, शकुन्तला भद्री, सुनीता डबराल, भगवती नेगी, दीपा भंडारी, मनोरमा भट्ट, विमला रावत, ऊमा डंगवाल, अनूप सिंह, हिमांशु गुसाई, विजेन्द्र सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
______________________________________________
खबर12
______________________________________________


0 Comments